Thursday, January 28, 2010

'हाय रे ये महंगाई!'

'हाय रे ये महंगाई!'
आज पूरे देश में लोग महंगाई से परेशान हो गए है, फिर भी सरकार महंगाई कम हो उस विषय पर कोई कदम उठा रहे हो ऐसा प्रतित नहीं हो रहा| दिन प्रति दिन महंगाई कम होने का नाम ही नहीं लेती| वो चाहे खाद्य चीजे हो, सोने जेसी कीमती धातु हो या फिर पेट्रोलियम पैदाश हो, सभी में भाव बढ़ते ही नजर आते है| चीनी पहले १६-१८
तक थी आज वो बढ़कर ४८-५० तक हो गई है| अनाज ओर दूध जो हररोज की जरुरत है, उसकी भी कीमत बढ़ रही है, तब तक सरकार क्या कर रही है?हम सब जानते है के संग्राहखोरी, भ्रष्टाचार ओर वायदे बाजार के कारन महंगाई बढ़ रही है, फिर भी सरकार कुछ नहीं कर रही| सरकार को जल्द ही इस पर कुछ कदम उठाना चाहिए|
-हीना राणा
गुजरात विद्यापीठ
अहमदाबाद,गुजरात

Saturday, January 23, 2010

बीटी बैगन का प्रभाव



बीटी बैगन का प्रभाव
आज जब बीटी बैगन का मुद्दा उठा है| तब हमारे पर्यावरण मंत्री लोकचर्चा के माध्यम से नागरिको की राय ले रहे है वो एक अच्छी बात है| लेकिन बीटी बैगन कुदरत के साथ छेड़खानी करने जेसी बात है| बीटी बैगन से किसान के उत्पादन में वृद्धि तो हो सकती है लेकिन लम्बे समय तक का उपयोग नुकसानकारक साबित हो सकता है और मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है| बीटी बैगन के प्रयोग के आधार पर कहा जाता है, कि वो मनुष्य और अन्य सजीव के यकृत (लीवर) को नुकसान पहुँचाता है| बीटी बैगन से फायदे से ज्यादा नुकसान ही है, तो हम उसे क्यों अपनाये? वह हमारे देश मे नहीं आये यही ख़ुशी की बात है|

-हिना राणा
अहमदाबाद